Breaking News

शाहगंज त्रिमुहानी से शराब धंधेबाज पिता-पुत्र गिरफ्तार, किराना दुकान से 43 बोतल शराब बरामद

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के शाहगंज में सीआईटी की टीम ने छापामारी कर भारी मात्रा में शराब की बोतलें सहित कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया। पकड़े गए कारोबारी में पिता और पुत्र शामिल है।

सीआईटी के प्रभारी आरके भानु ने बताया कि अवैध शराब कारोबारी शंकर मंडल और उनके पुत्र आशुतोष मंडल के किराना दुकान और गोदाम में 43 बोतलें शराब रखी हुई थी जिसे जप्त कर लिया।

demo

बताया जाता है कि किसी व्यक्ति ने एसएसपी बाबूराम को सूचना दी थी कि शाहगंज मोहल्ले में किराना दुकानदार शराब कारोबार करते हैं।

एसएसपी के निर्देश पर छापामारी करने के बाद 43 बोतल शराब बरामद हुई। दुकानदार के पास से 1627 रुपया नगद सहित दो मोबाइल बरामद हुआ।

लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि कारोबारी से पूछताछ की जा रही है कि वह शराब की बोतलें कहां से लाता है वही मोबाइल को भी खंगाला जा रहा है।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …