पटना ब्यूरो संजय कुमार मुनचुन : कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन कर रखा है। गरीब लोगों के खाने-पीने की सरकार व कुछ संस्था ध्यान रख रही है। ऐसे में कस्बे में समाजसेवी मोनू कुमार ने बेसहारा जानवरों को खाने खिलाने की मुहिम चला रखी है। इस दौरान एक रेहड़े में खाने का सामान भरकर पूरे शहर में बांटा जा रहा है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
देश में कोरोना से बचाव को लेकर सरकार हर जरुरी कदम उठा रही है। सरकार ने देश में लॉकडाउन की घोषणा कर रखी है। पुलिस-प्रशासन लोगों को घरों से न निकलने की अपील कर रही है। पुलिस खाने-पीने सहित जरुरी सामान लोगों के घरों तक पहुंचा रही है।

सरकार व कुछ संस्था गरीब लोगों को खाने का सामान बांट रही है। ऐसे में बेसहारा जानवर की भूख मिटाने के लिए कस्बा निवासी समाजसेवी मोनू कुमार ने अनूठी पहल शुरु की है। मोनू कुमार अपनी टीम के साथ खाना बनाते है। उसके बाद अपनी टीम के साथ खाना भरकर पटना सिटी गांधी मैदान से लेकर दानापुर तक मिलने वाले बेसहारा जानवरों को खाना खिलाते है।

मोनू कुमार का कहना है कि लॉकडाउन होने के बाद कस्बे व क्षेत्र में होटल व दुकानें बंद है, ऐसे में बेसहारा जानवर भूखे मर जाते, उन्होंने बताया कि जब तक लॉकडाउन रहेगा, सभी बेसहारा जानवरों को भोजन दिया जायेगा। जब बात की तो पता चला कि उन्होंने भूखे जानवरों के लिए अपनी बाइक तक बेच दी है और जरूरत परी तो अपनी घर तक बेच देंगे।उनसे पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह सब काम करने के लिए प्रेरणा उनके दादा जी मिली है
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !