दरभंगा : सिंघवाड़ा प्रखंड के मध्य विद्यालय, कोरा क्वारंटीन कैंप में ठहरे हुए प्रवासी मजदूरों के साथ क्षेत्रीय अधिकारियों के द्वारा कथित तौर पर मारपीट किये जाने की घटना की अंतिम जाँच करने हेतु त्रिसदस्यीय समिति गठित किया गया हैं.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस समिति में डीडीसी दरभंगा, सदर एसडीओ एवं जिला अल्प संख्यक कल्याण पदाधिकारी, दरभंगा के नाम शामिल हैं. इस समिति को कोरा क्वारंटीन कैंप में मजदूरों के साथ मारपीट की घटना की सभी पहलुओं की जाँच कर 24 घंटे के अंदर प्रतिवेदन सुपुर्द करने का निर्देश दिया गया हैं.

गौरतलब हैं कि जिलाधिकारी दरभंगा के संज्ञान में यह मामला आते ही सिंघवाड़ा प्रखंड के वरीय प्रभारी को उक्त क्वारंटीन कैंप में तुरंत जाकर जाँच करने का निर्देश दिया गया था. उक्त पदाधिकारी द्वारा कैंप में जाकर सभी विन्दुओं पर जाँच किया गया. घटना के वक्त उपश्थित केन्द्र प्रभारी, अन्य कर्मियों एवं संबंधित मजदूरों से अलग अलग बातें कर वस्तु स्थिति का पता लगाया गया और जाँच प्रतिवेदन जिलाधिकारी को सौंपा गया.
उक्त जाँच पदाधिकारी द्वारा अपने जाँच प्रतिवेदन में परिवादी के सभी आरोपों को निराधार बताया गया हैं. मजदूरों के साथ मारपीट किये जाने की पुष्टि नहीं हुई हैं. जिस दो प्रवासी मजदूरों के पिटाई से पैर में सूजन होने की बातें बताई जा रहीं हैं. उक्त के संदर्भ में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सिंघवाड़ा द्वारा स्पष्ट किया गया हैं कि बहुत ज्यादा दूरि तक पैदल चलने के कारण उक्त मजदूर के पैर में सूजन हुआ हैं. इसकी दवा उसे पहले ही दे दी गयी हैं.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !