Breaking News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का समापन, पुरस्कृत किए गए सफल प्रतिभागी

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के समापन समारोह विभागाध्यक्ष दिव्या रानी हांसदा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के वरिष्ट संकायाध्यक्ष डॉ ए. के. बच्चन तथा समाज शास्त्र के संकायाध्यक्ष डॉ पी सी मिश्रा थे।

Advertisement

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की महिला शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया तथा साथ ही कार्यक्रम में आयोजित की गईं प्रतियोगिता घड़ा एवं नारियल सज्जा, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता तथा कविता प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में डॉ प्राची मरवाहा की पुस्तक Basic concept of biochemistry का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रगति तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ अपराजिता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सुचारू आयोजन में विभाग की शोधार्थियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में विभाग के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …