सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : महारानी कल्याणी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तथा स्वर्ण जयंती वर्ष को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के द्वारा हुआ। इसके उपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय और अपने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ लक्ष्मण प्रसाद जायसवाल ने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े संस्मरण सुनाकर स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा प्रदान की। उन्होंने वर्तमान वैश्वीकरण के दौर में सामाजिक-सांस्कृतिक गतिशीलता को समझने और उसके विश्लेषण पर विशेष जोर दिया।
भौतिकी विभाग के प्रोफेसर डॉ शम्से आलम ने कहा कि अच्छा कार्य समाज को नई दिशा देता है तथा आम जनमानस में एक सकारात्मक सोच को विकसित करता है। इस संदर्भ में स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान किया जाना सराहनीय और अनुकरणीय है।

अंग्रेजी विभाग के प्रोफ़ेसर परवेज अख्तर ने कहा कि हम सभी को अपने दैनिक जीवन में ऐसी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए जिससे अपशिष्ट पदार्थों के उत्पादन पर रोक लग सके। आइक्यूएसी कॉर्डिनेटर डॉ विश्वदीपक त्रिपाठी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने आस-पास सफाई रखने के साथ-साथ लोगों को इसके बारे में जागरूक भी करना चाहिए। डॉ आलोक प्रभात ने कहा कि राष्ट्र सेवा ही हमारा कर्म, धर्म तथा सामाजिक दायित्व है। डॉ श्वेता शशि ने कहा कि गांधी जी का जीवन दर्शन और लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी विश्व के समक्ष एक आदर्श प्रस्तुत करता है जो कि वर्तमान समय में भी अनुकरणीय है।

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रियंका राय ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के परिसर में साफ-सफाई की। आज हम सभी ने स्वयंसेवकों के साथ वृहद स्वच्छता सेवा अभियान का संकल्प लिया है जो कि निरंतर चलेगा।

इस अवसर पर डॉ आभा रानी झा, डॉ सरोज चौधरी, डॉ कामेश्वर ठाकुर, डॉ सुनीता कुमारी,डॉ गीतांजलि चौधरी, डॉ रीता कुमारी आदि शिक्षकगण मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में श्री कन्हाई कुमार चौधरी, श्री धीरेंद्र कौशल कुमार, श्री राजेश यादव का विशेष योगदान रहा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !