Breaking News

NSS से छात्र- छात्राओं का तेज गति से होता है चरित्र- निर्माण एवं सामाजिकरण – डॉ चौरसिया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मारवाड़ी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा प्रधानाचार्य डा दिलीप कुमार की अध्यक्षता में “छात्रों के चरित्र- निर्माण में एनएसएस की भूमिका” विषयक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ आर एन चौरसिया, बर्सर डॉ अवधेश प्रसाद यादव, पूर्व समन्वयक डॉ विनोद बैठा, डॉ सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, डॉ अमरेन्द्र कुमार झा, डॉ गोपीकांत मिश्र, डॉ मो शकील अहमद, डॉ अरविन्द झा, आनंद शंकर, सौरभ सुमन, सन्नू कुमार ठाकुर, रामकुमार राउत तथा कमलेश चौधरी आदि उपस्थित थे।

 

Advertisement

 

 

प्रधानाचार्य डॉ दिलीप कुमार ने नवनियुक्त समन्वयक डॉ आर एन चौरसिया को फूल- माला तथा चादर से स्वागत करते हुए कहा कि इनके एसएसएस पदाधिकारी बनते ही इसमें गतिशीलता बढ़ गई है। हमलोग आशा करते हैं कि आने वाले समय में एनएसएस के कार्यक्रमों से विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय का नाम रोशन होगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र बहुत सारे मानवीय गुणों को सिखाते हैं और उनका समुचित चरित्र निर्माण होता है। बर्सर डॉ अवधेश प्रसाद यादव ने कहा कि कुलपति द्वारा डॉ चौरसिया को पुनः समन्वयक बनाने से अब विश्वविद्यालय प्रांतीय स्तर पर अपना नाम रोशन करेगा। उन्होंने कॉलेज में एनएसएस के लिए पूरा मदद करने का आश्वासन देते हुए कहा कि मारवाड़ी कॉलेज में भी एनएसएस नियमित रूप से कार्यक्रम कर छात्रों के चरित्र का निर्माण करने में सहयोग करेगा।

Advertisement

 

डॉ चौरसिया ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों में नियमित रूप से भाग लेने से न केवल छात्र- छात्राओं के चरित्र का समुचित विकास होता है, बल्कि उनका तेजी से समाजीकरण भी होता है। उनका चरित्र उच्च मानवीय गुणों से युक्त हो जाता है और वे पहले से अधिक संवेदनशील एवं समाजोपयोगी हो जाते हैं। उन्होंने प्रधानाचार्य के बेदाग अवकाश ग्रहण की बधाई देते हुए उनके स्वास्थ्य एवं लंबे जीवन की मंगलकामनाएं की।

 

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …