Breaking News

संजीत ठाकुर ने की मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा दिए गए विवादित बयान की घोर निंदा, भूमिहार समाज से शीघ्र माफी मांगने की दी चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के सचिव संजीत कुमार ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा दिए गए विवादित बयान कि घोर निंदा की। संजीत ठाकुर ने कहा कि अब उन्हें राजनीति से संन्यास लेकर किसी मनोचिकित्सक से अच्छा ईलाज करा कर बंद कमरे में रहने की सलाह संजीत ठाकुर ने दी। राजनीति में कभी भी किसी जाती विशेष समाज पर किसी भी राजनेता को बोलकर सम्पूर्ण समाज के भावना को आहत नही करना चाहिए। राजनीति जाति से नही जमात से होती है आपको किसी व्यक्ति विशेष दिक्कत है तो उस व्यक्ति के बारे में बोले न कि संपूर्ण समाज के बारे में।

Sanjeet Thakur

संजीत ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन के अंदर मंत्री अशोक चौधरी अपने द्वारा दिए गए बयान पर गलती नहीं मानते हैं तो भूमिहार समाज उनको अपना औकात का एहसास करा देगी।

 

Advertisement

उनको मालूम नहीं है विश्व के सबसे बड़े किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती जो आजीवन किसान और मजदूर वर्ग के प्रति अपना जीवन समर्पित कर दिया वो इसी समाज के थे बिहार केसरी प्रथम मुख्य मंत्री श्री कृष्ण सिंह जिन्होंने देवघर में दलितों को पूजा अर्चना करने का अधिकार दिलाया इसी समाज से थे राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर जिनके रचना पढ़कर लोग आजादी के लड़ाई में शामिल हुए सर गणेश दत्त जिन्होंने अपना सम्पूर्ण प्रॉपर्टी विद्यार्थियों के पढ़ाई के लिए दान कर दिया ऐसे लाखों महापुरुषों को जिस समाज ने जन्म दिया आप उस समाज के बारे में बोल रहे हैं। आप इतिहास पढ़िए सैकड़ों वर्षों तक अंग्रेजो ने भारत पर शासन किया जब हिंदुस्तान के जाति पर रिसर्च किया तो भूमिहार को सबसे बड़े लड़ाकू राष्ट्र भक्त भूमि से जुड़ा किसान बताया।

 

Advertisement

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …