Breaking News

दरभंगा के युवा पत्रकार को मातृशोक

डेस्क : दरभंगा के जाने माने युवा पत्रकार अभिषेक कुमार की माता जी का गुरूवार को स्वर्गवास हो गया। अभिषेक की मां बालिका देवी की उम्र लगभग 56 वर्ष थी। आज से पहले उनको कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। लेकिन अचानक सीने में दर्द होने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। ईलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका। यह दुखद खबर सुन हर कोई स्तब्ध रह गया।

उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों में शोक छा गया। उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों का तांता लग गया।

श्री कुमार के माता के निधन पर जिले भर के पत्रकारों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। स्वर्गीय बालिका देवी अपने पीछे पति कौशल झा, पुत्र अभिषेक कुमार, पुत्री नीतु, पौत्र कृष्णा समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *