सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में अम्बेडकर सभागार, दरभंगा में दरभंगा शहरी क्षेत्र को जल-जमाव से मुक्त रखने तथा तीव्र गति से जल-निकासी को लेकर नगर विधायक श्री संजय सरावगी की उपस्थिति में नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ बैठक की गयी।

- मदारपुर सड़क निर्माण में तेजी लाने का डीएम का निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं
- एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश
- कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’
- दरभंगा में डीएम और एसएसपी की निजी कोचिंग संचालकों के साथ अहम बैठक, छात्रों से विरोध-प्रदर्शनों से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान
नगर विधायक संजय सरावगी द्वारा डीएम से अनुरोध किया गया कि शहरी क्षेत्र के बड़े-बड़े नाले, जिनका लिंक कमला नदी से है, उनकी सफाई जल संसाधन विभाग के माध्यम से कराने हेतु सरकार से अनुरोध किया जाए।उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा जिन नालों की सफाई का काम किया जा रहा है, उसे लगातार जारी रखा जाये।

जल संसाधन विभाग के माध्यम से कराये जा रहे नाला उड़ाही कार्य में अतिक्रमण के कारण उत्पन्न कठिनाई से अवगत कराते हुए कार्यकारी एजेंसी द्वारा अतिक्रमण हटवाने का अनुरोध किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी, बहादुरपुर को अतिक्रमण खाली करवाने का निर्देश दिया गया। सफाई कार्य में बिजली के तार से हो रही कठिनाई को भी ठीक करवाने का बिजली विभाग को निदेशित किया गया।


स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !