Breaking News

राजेश्वर राणा ने सामान्य वर्ग के युवाओं को उद्यमी योजना का लाभ उठाने का किया आह्वान, सीएम नीतीश का जताया आभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : बिहार प्रदेश युवा जनता दल यू के निवर्तमान संगठन सचिव सह मुजफ्फरपुर नगर के प्रभारी राजेश्वर राणा ने कहा कि विकास पुरुष नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है। साथ ही नीतीश सरकार बिहार के बेरोजगार युवाओं व महिलाओं के स्वरोजगार हेतु भी प्रयत्नशील रहे हैं।

Rajeshwar Rana JDU

जदयू के युवा नेता राजेश्वर राणा ने कहा कि नीतीश सरकार द्वारा पहले से चल रहे मुख्यमंत्री एससी-एसटी और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उद्यमी योजना की तरह ही अब सामान्य वर्ग के युवाओं और महिलाओं के स्वरोजगार हेतु नई उद्यमी योजना का शुभारंभ किया गया है।

राजेश्वर राणा ने आगे बताया कि सामान्य वर्ग के युवाओं और महिलाओं को इस योजना के तहत नये उद्योग धंधे स्थापित करने के लिए नीतीश सरकार 10 लाख की आर्थिक मदद देगी।

सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

इसमें 5 लाख का अनुदान शामिल है और बाकी राशि 84 किस्तों में महिलाओं को बगैर ब्याज के और सामान्य और ओबीसी वर्ग के लोगों को केवल एक फीसदी ब्याज के साथ वापस करनी होगी।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना

सामान्य वर्ग और ओबीसी को 1 फीसदी दर पर मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री युवा और मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना अब बिहार में लागू कर दी गई है जिसके लिए राजेश्वर राणा ने सीएम नीतीश कुमार का आभार जताया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री युवा और मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना में अब अगले 3 महीने तक आवेदन किया जा सकेगा।

Advertisement

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *