Breaking News

मेयर सुनील जोयति के खिलाफ हुए व्यापारी।

d3e32039-649b-44c9-8fb6-72e5d42c0252जालंधर : मेयर सुनील ज्योति अौर सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया के बीच चल रहा विवाद मंगलवार को भी जारी रहा। मेयर सुनील ज्योति के खिलाफ शहर के कुछ व्यापारी अौर उद्योगपतियों ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने मेयर के खिलाफ मोर्चा खोला अौर भाटिया को अपना समर्थन दिया। प्रेस वार्ता दौरान गुरशरण सिंह, सुखविंदर सिंह बग्गा, विक्की अरोड़ा, चरणजीत मक्कड़ व अन्यों ने कहा कि कमलजीत सिंह भाटिया ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अावाज उठाई है। ये एक गंभीर मामला है, जिसे मेयर दबाने में लगे हुए हैं। मेयर को भाटिया का साथ देना चाहिए, लेकिन मेयर अपनी अाकड़ में ही रहते हैं। हर समय भाटिया की बात को गंभीरता से नहीं लेते। मेयर अाम लोगों के साथ भी सही तरह से बात नहीं करते। नैतिकता के अाधार पर तो मेयर से भाजपा को इस्तीफा ले लेना चाहिए। उनकी मांग है कि मेयर के खिलाफ कोई एक्शन लिया जाए।

 

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …