दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने सहायक दवा नियंत्रक को जिला में नशे के टेवलेट बेचने वाले दवा दुकानदारों पर कार्रवाई करने का निदेश दिया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
कहा कि होली त्यौहार के अवसर पर दवा दुकानदारों द्वारा बिना डॉक्टर के प्रेस्क्रिप्शन पर धड़ल्ले से नशे की दवा बेची जाने की सूचना प्राप्त हो रही है। कहा कि जिला शांति समिति की बैठक एवं शराब बन्दी कानून विषयक कार्यशाला में कई जनप्रतिनिधियों द्वारा नशे की दवा की खुलेआम बिक्री होने पर चिंता जताई गई है। कहा कि नई पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है। इसे रोकना होगा।

उन्होंने दवा निरीक्षकों, सहायक दवा नियंत्रक को दरभंगा जिला में अवस्थित सभी दवा दुकानों के स्टॉक की जाँच करने, औचक छापामारी करने एवं बिना डॉक्टर के पुर्जा पर प्रतिबंधित दवाओं के बिक्री पाये जाने पर दुकान को सील कर दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज करने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कॉरेक्स सिरफ को सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है, लेकिन इस दवा के भी बिक्री होने की बाते सामने आई है। ड्रग इंस्पेक्टरों को ठोस कार्रवाई करके प्रतिवेदन देने का सख्त निदेश दिया गया है।
इस बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर, सहायक दवा नियंत्रक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !