दरभंगा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में 05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन संचालन के लिए सहायक मतदान केन्द्रों के गठन हेतु राजनैतिक दलों के साथ बैठक आहूत की गई।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि 05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हेतु दरभंगा जिला में 34 मतदान केन्द्रों का गठन किया गया है। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार ऐसे प्रत्येक मतदान केन्द्र जहाँ निर्वाचकों की संख्या 01 हजार से अधिक हो, वहाँ सहायक मतदान केन्द का गठन किया जाना है ताकि किसी भी मतदान केन्द्र में निर्वाचकों की संख्या 01 हजार अधिक न हो।

उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला में 10 मतदान केन्द्रों में निर्वाचकों की संख्या 01 हजार से अधिक है। इसलिए वहां सहायक मतदान केन्द्र गठन किया जाना है। इसमें जाले, दरभंगा, बहादुरपुर, हायाघाट, बहेड़ी, बेनीपुर, मनीगाछी, तारडीह, बिरौल एवं घनश्यामपुर के नाम शामिल है।

इस बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित थे। जिसमें राजद के अध्यक्ष राम नरेश यादव, एन.सी.पी. के शैलेन्द्र मोहन झा, आर.एल.एस.पी. के राजीव कुमार कुशवाहा, कॉग्रेस के सीता राम चौधरी, सी.पी.आई. के नारायण जी ठाकुर, एम.के.पी. के अविनाश जी ठाकुर, जनता दल यूनाटेड के प्रतिनिधि एजाज अख्तर, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि कन्हैया पासवान एवं व अन्य उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !