डेस्क : रविवार को राष्ट्रीय मिथिला युवा मंच के बैनर तले बेनीपुर के मझौड़ा चौक से जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया। इस रथ यात्रा में भारी संख्या में पुरुष व महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गाजे-बाजे के साथ निकाले गए इस रथ यात्रा में अमेरिका सहित देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। उनके कीर्तन-भजन से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा।

भक्तगण “हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे” का उद्घोष कर रहे थे। यात्रा के क्रम में जगह-जगह रथ को रोक कर रथ में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों के दर्शन को लोग लालायित रहे। महिनाम व पोहदी गांवों में लोगों ने रथ पर फूलों की वर्षा की। रथ यात्रा को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह रहा। रथ यात्रा मझौड़ा चौक से शुरू होकर आशापुर होते हुए बेनीपुर पहुंची। वहां से भरत चौक से पोहद्दी गांव होते हुए त्रिभुवन सुंदरीधाम, सुन्दर वन महिनाम-पोहद्दी पहुंचकर संपन्न हुई।

मिथिला युवा मंच के संयोजक राजेश कुमार झा ने बताया कि रथ यात्रा का मुख्य मकसद भगवान के चरणों में समर्पित होकर सभी लोगों में सुख-शांति की कामना करना है। रथ यात्रा के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम व भंडारा का आयोजन किया गया है। त्रिभुवन सुंदरी धाम सुन्दर वन में 24 से 30 मार्च तक संध्या चार बजे से वृन्दावन के कथा व्यास ध्रुवनारायण दास ब्रह्मचारी भागवत कथा का वाचन करेंगे।
पढें यह भी खबर
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !