Breaking News

विधायक परगट सिंह ने डिप्टी सी.एम सुखबीर बादल पर किया हमला।

downloadजालंधर(राजीव धम्मि) : अकाली दल से निकाले गए विधायक परगट सिंह ने डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि अकाली पार्टी अपना मानसिक संतुलन खौ चुकी है। उन्होंने कहा कि आज तक उन्होंने एेसी कोई बात नहीं की, जिससे कोई अनुशासन भंग किया हो। मैने लोगों के लिए अगर अनुशासन भंग किया है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं। परगट सिंह ने बताया कि वह सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर अकाली दल से नाराज चल रहे थे। चूंकि जहां पर ये प्रोजेक्ट लगना था, वहां के लोग इसका विरोध कर रहे थे।

वह लोगों के लिए विधायक बने थे। अगर वह लोगों की बात ही नहीं सुनते तो कैसे होता। इस दौरान परगट ने ये भी कहा कि डिप्टी सीएम ने अपने पास चमचे और दलाल पाल रखे हैं। पार्टी में अब रहने का कोई मन नहीं था। वह हॉकी से जुड़े हैं। सैक्रेटी भी है, लेकिन आज तक एक भी मीटिंग नही हुई।

वह किस पार्टी में जाएंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने राजनीति छोड़ने का मन बनाया था, लेकिन सस्पेंशन के बाद अब वह हर हाल में राजनीति में रहेंगे। ये उन्होंने अभी तय नहीं किया कि वह किस पार्टी में जा रहे हैं। परगट ने दस एेसे विकास कार्य मीडिया के सामने रखे, जिन्हें अकाली-भाजपा सरकार ने पूरे नहीं किए।

Check Also

Pragati Yatra :: दरभंगा को सीएम नीतीश ने दी बड़ी सौगात

  सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपनी प्रगति …

अग्निवीर वायुसेना में आवेदन 27 जनवरी तक, यहां से करें Online Apply

दरभंगा। विंग कमांडर अरविंद सिंह रावत (कमान अधिकारी) द्वारा पत्र के माध्यम से बताया गया …

दरभंगा में सीएम नीतीश के ‘‘प्रगति यात्रा’’ को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम की समीक्षा बैठक 

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नीतीश …

Trending Videos