डॉक्टर एस बी एस चौहान :: चकरनगर/इटावा – केंद्रीय प्रधानमंत्री मोदी जी की नीति रीति के अनुसार जनपद इटावा के सांसद डॉक्टर रामशंकर कठेरिया जनपदीय भ्रमण की श्रृंखला में आज ग्रामसभा गौहानी पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पहुंचे जहां पर ग्रामीणों ने उनका फूल माला पहला पहनाकर भव्य स्वागत किया। साथ में सेक्टर प्रभारी रविंद्र सिंह भदोरिया “पढ़े लिखे” भी मौजूद रहे।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार इटावा जनपद के सांसद डॉक्टर रामशंकर कठेरिया अपनी जनपदीय भ्रमण श्रृंखला के दौरान ग्रामसभा गौहानी स्थित श्री नरसिंह मंदिर पहुंचे जहां पर उन्होंने सबसे पहले भगवान श्रीनरसिंह मंदिर पर माथा टेका और ग्रामीणों से मिलकर अपने ग्रामीणों के बीच बैठकर सुख दुख की बातें साझा कीं। ग्रामीणों ने सांसद महोदय को अपने बीच कई बार आने की कड़ी का उल्लेख करते हुए कहा कि कई बार ऐसे सांसद हम लोगों ने चुने कि जो चुनाव के बाद शक्ल दिखाने नहीं आए लेकिन हमारे वर्तमान सांसद बुलाए और गैर बुलाए भी चले आते हैं मुझे इसके लिए बेहद प्रसन्नता है। डॉ ब्रह्म कुमार मिश्रा, उमेश मिश्रा ने गांव की कुछ समस्याओं का जिक्र किया।

इसके साथ साथ राकेश सविता व आरके दीक्षित सहित कई ग्रामीणों ने ग्रामीणी समस्याओं को सांसद महोदय के समक्ष रखा जिस पर उन्होंने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए लोगों के समक्ष ही कहीं टेलीफोन लगाकर तो कहीं अपने हृदय पटल पर अंकित कर कार्य को पूरा करने का भरोसा दिलाया।गांव में चकईराय से टावर तक लगभग 2 किलोमीटर सड़क जो पूर्व में बनी थी वह ध्वस्त हो चुकी है उसके लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल फोन पर वार्ता कर बरसात के बाद सड़क का कार्य अति शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया।

संबंधित अधिकारी ने आदेश के परिपालन में आश्वासन देते हुए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। इसके बाद रोजगार परक तमाम समस्याओं का जिक्र करते हुए उनसे ग्रामीणों को लाभान्वित करने के लिए संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को भी निर्देशित किया।
- दरभंगा में सरकारी जमीन घोटाले पर डीएम की बड़ी कार्रवाई : तीन राजस्व कर्मचारी निलंबित, आठ अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश
- विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार
- दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान
- खाकी का हरित मिशन : ‘ट्री मैन ऑफ यूपी’ की पहल पर उन्नाव में चलेगा बरगद बचाओ महाअभियान, 5 हजार पौधे लगाने का संकल्प
- दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !