दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के इमामबाड़ी मोहल्ले में पुलिस ने छापामारी कर भोजपुरी फिल्म के गायक को धमकी देने वाला सरगना जो लंबे समय से फरार चल रहे सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग इमाम बाड़ी मोहल्ले में हथियारों और कारतूस की बिक्री के लिए पहुंचे हैं। मुंगेर जिला के बलल डॉन उर्फ कर्मवीर मिश्रा भी शामिल है। कर्मवीर मिश्रा रंगदारी एवं हत्या मामले में तलाश बेगूसराय पुलिस लंबे समय से कर रही है। कर्मवीर मिश्रा की गिरफ्तारी से दरभंगा जिले की पुलिस को कामयाबी मिली है।

सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मवीर मिश्रा की गिरफ्तारी से दरभंगा पुलिस को हथियार के बारे में अहम सुराग मिलने की संभावना बताई जा रही है। मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामसिंह टोला निवासी किशोरी मिश्रा के पुत्र कर्मवीर मिश्रा के साथ पकड़े गए इमामबाड़ी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय इमरान अहमद के पुत्र सलाउद्दीन उर्फ अब्दुल्ला रहमगंज के एहसान हुसैन के पुत्र फराज सिद्धकी स्वर्गीय शमशाद खान के पुत्र राशिद खान एतवारी खान के पुत्र युसूफ खान विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी निवासी खुर्शीद खान के पुत्र उर्फ सोनू खान शामिल हैं। छह सदस्यों के पास से पिस्टल का 31 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हालांकि हथियार की बरामदगी नहीं हो पाई है पुलिस पकड़े गए आरोपियों के निशानदेही पर छापामारी कर रही है फिलहाल कोई कामयाबी नहीं मिली है। लहेरियासराय पुलिस ने सलाउद्दीन उर्फ अब्दुल्ला के घर के पास खड़े 3 बाइक एक होंडा साइन पल्सर और एक स्कूटी सोजत किया है जो चोरी की बताई जा रही है लहरिया सराय थाना अध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि बबल डॉन पूछताछ में बताया था कि वह एक पिस्टल और 80कारतूस बेचने के लिए सलाउद्दीन उर्फ अब्दुल्लाह के घर आया था और शनि नेहाल के हाथ 49 कारतूस और एक पिस्टल बेच दिया था शेष कारतूस पकड़ाए अन्य को दे दिया जहां से चोरी की बाइक दूसरे जिलों में ले जाकर बात बेचने की बात कही है। बबल डॉन के पास है निशांत पहलवान के नाम से एसबीआई बंधन बैंक का डेबिट कार्ड और पेन कार्ड भी बरामद किया गया है वहीं 6 हजार 4 सौ रूपये भी जप्त किया गया है। बताया जाता है कि बबल डॉन के द्वारा बेचे गए हथियार का भुगतान पेटीएम से लेने की बात बताई है। छापामारी के दौरान थाना अध्यक्ष हरिनारायण सिंह सकलदीप यादव मधु कुमार सिंह प्रशिक्षु दारोगा मनीष कुमार एवं खुशबू कुमारी सहित टेक्निकल सेल के रामबाबू राय जय कुमार एवं राजीव कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !