Breaking News
Home / COVID-19 / राज्यों की कोई सीमाएं सील नहीं होनी चाहिए : मायावती

राज्यों की कोई सीमाएं सील नहीं होनी चाहिए : मायावती

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: बसपा सुप्रीमो मायावती ने राज्य सरकारों द्वारा अपनी सीमाएं सील किए जाने को अनुचित करा दिया है।

उन्होंने दिल्ली का नाम लिए बिना कहा कि ऐसा कतई नहीं होना चाहिए और इस मामले में केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए।मायावती ने मंगलवार को ट्वीट कर अमेरिका में जार्ज फ्लायड की पुलिस के हाथों मौत पर हो रहे विरोध प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा कि अश्वेतों की जिंदगी की भी कीमत है। अमेरिका में हर जगह व विश्व के बड़े शहरों में भी इसके समर्थन में जो आंदोलन हो रहा है, उसका पूरी दुनिया को स्पष्ट संदेश है कि आदमी के जीवन की कीमत है और इसको सस्ती समझने की भूल नहीं करनी चाहिए।उन्होंने कहा है कि खासकर अपने भारत का अनुपम संविधान तो प्रत्येक व्यक्ति की स्वतंत्रता, सुरक्षा व उसके आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के साथ जीने की गारंटी देता है। सरकारों को इस पर सर्वाधिक ध्यान देना चाहिए। अगर ऐसा होता तो करोड़ों प्रवासी श्रमिकों को आज इतने बुरे दिन नहीं देखने पड़ते। साथ ही कोराना के बढ़ते मरीजों व मौतों के मद्देनजर केंद्र व देश के विभिन्न राज्यों के बीच तालमेल व सद्भावना के बजाय उनके बीच बढ़ता आरोप-प्रत्यारोप और राज्यों की आपसी सीमाओं को सील करना अनुचित व कोरोना के विरुद्ध संकल्प को कमजोर करने वाला।

Check Also

“आखिरी कॉल में बोली—‘मुझे बचा लो’… तीन महीने की शादी के बाद युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी”

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने …

लालच में अंधा बाप, मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने …

मुजफ्फरनगर में IVF से जन्मीं बछियां, डेयरी क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पशुपालन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की …