Breaking News

बिहार :: एनडीए की रैली होगी ऐतिहासिक – गोपालजी

दरभंगा / बेनीपुर (गणपति मिश्र) : विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम झा की अध्यक्ष्ता में बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की सभी को जानकारी दी। 

03 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पटना में एनडीए की ऐतिहासिक “संकल्प रैली” को सम्बोधित करेंगे। वहीं 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को भाजपा बुथ स्तर पर सुनेगी। 26 फरवरी को भाजपा कमल ज्योति दीपक का आयोजन कर रही है एवं शहीदों के सम्मान में राष्ट्रवाद और विकास का संकल्प लेगी। 28 फरवरी को मेरा बुथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का सभी बुथों पर आयोजन किया जाएगा। 28 फरवरी को नमो ऐप के माध्यम से प्रधानमंत्री बुथ पर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। 2 मार्च को भाजपा सभी विधानसभा क्षेत्रों में मोटर साइकिल रैली का आयोजन करेगी। इस मोटर साईकिल रैली में अभी तक 4 लाख लोगों के शामिल होने की जानकारी है।

बैठक में विधानसभा विस्तारक नंदकिशोर झा, मंडल अध्यक्ष संतोष झा, मंडल महामंत्री रमन पासवान, मुनींद्र यादव, दिनेश चौधरी, सुशील कुमार, पूर्व अध्यक्ष माया नंद झा, राजीव झा, पिंटु झा, विजय ठाकुर, गुड्डू आदि उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *