Breaking News

बिहार :: लोक शिकायत निवारण कार्य में लापरवाही, दरभंगा डीएम ने बीडीओ के विरूद्ध कारणपृच्छा जारी करने का दिए आदेश

दरभंगा : लोक शिकायत निवारण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बिरौल के अंचल अधिकारी के विरूद्ध प्रपत्र क गठित करने का आदेश दिया है। वहीं बहादुरपुर, हनुमाननगर और दरभंगा सदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी के विरूद्ध कारणपृच्छा जारी करने का आदेश दिया है। 

जिलाधिकारी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर रहे थे। अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार बिरौल के अंचल अधिकारी पर 11 मामले 60 दिनों से अधिक समय से लंबित रखने एवं प्रतिवेदन नहीं देने के आरोप में उनपर कारवाई की गई है। बैठक में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर ने जानकारी दी कि मनीगाछी, हायाघाट, सिंहवाड़ा एवं दरभंगा सदर के कुल 11 मामले अनुपालन के लिए लंबित हैं। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि अनुपालन के लिए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें। अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, दरभंगा सदर द्वारा बताया गया कि अवधि विस्तारित कुल 53 मामले अद्यतन लंबित हैं।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि यथाशीघ्र 8 अवधि विस्तारित मामलों को निष्पादित करें। बहादुरपुर, हनुमाननगर तथा दरभंगा सदर के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कारणपृच्छा का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया क्योंकि उनके स्तर पर 10 या अधिक मामले अवधि विस्तारित लंबित पाए गए। बैठक में अपर समाहर्ता मो. मोबीन अली अंसारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शत्रुघ्न कामती, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा-सह- जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि शंकर तिवारी, जिले के सभी विभागों के पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अन्य उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *