डेस्क : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निश्चय संवाद कार्यक्रम दरभंगा टावर पर दरभंगा नगर युवा जदयू की ओर से एलईडी लगाकर आयोजित हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता दरभंगा युवा जदयू के नगर अध्यक्ष नवनीत सिंह उर्फ बिजली सिंह के द्वारा किया गया.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
कार्यक्रम में बिहार प्रदेश युवा जनता दल यू ० के संगठन सचिव सह मुजफ्फरपुर नगर के प्रभारी राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय संवाद को सुनकर युवाओं का मनोबल पहले से और बढ़ गया है. जदयू के सभी युवा कार्यकर्ता बहुत गौरवान्वित हुए हैं जब मुख्यमंत्री ने बिहार में विकास के कार्यों की चर्चा की और युवा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की कि बिहार के विकास कार्यों में मेहनत करते हुए घर घर योजनाओं को पहुंचाने हेतु कार्यकर्ताओं ने जन जन तक जागरूकता फैलाई.

नीतीश कुमार ने बताया कि पहली बार किसी पार्टी का अपना लाइव डॉट कॉम शुरू किया गया है। उन्होंने इसके लिए सभी साथियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद किया था। उसके बाद 24 खंड में बांटकर पार्टी के सक्रिय साथियों से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ सभी जिलों में 24 कार्यक्रम आयोजित किए गए। जून महीने में सभी के साथ संवाद चलता रहा।

प्रदेश सचिव रिज़वान आज़ाद ने कहा कि नीतीश कुमार के राज्य में बिहार मे बहुत विकास का काम हुआ. मौके पर दरभंगा नगर युवा जदयू के उपाध्यक्ष गोविंद कुमार मंडल, दरभंगा नगर युवा जदयू के सचिव दीपक कुमार मंडल, युवा जदयू के दरभंगा महासचिव रंजीत झा, मिलन राम, सोनू मंडल, अभिषेक सिंह एवं युवा जदयू को सैकड़ों साथी मुख्यमंत्री के वर्चुअल संवाद को सुनकर लाभ उठाया.

गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज हो गया है. सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने पटना के जदयू कार्यालय से वर्चुअल रैली निश्चय संवाद के साथ अपने चुनावी अभियान का आगाज किया. पटना स्थित जेडीयू मुख्यालय में बने नवनिर्मित कर्पूरी सभागार के मंच से सीएम नीतीश कुमार ने रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने चुन-चुनकर विपक्षी पार्टियों को जवाब दिया.

कोरोना संकट से लेकर दूसरे मुद्दों पर अपनी बातों को रखा. साथ ही बताया कि डिजिटल दौर में पार्टी ने jdulive.com की शुरुआत की है. सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में साफ-साफ कहा कि ‘कुछ लोगों को आलोचना करने की आदत है. उनको बोलते रहने से मतलब है. मुझे काम करते रहना है.’ नीतीश कुमार ने बताया कि उनकी सरकार ने क्रबिस्तान की घेराबंदी कराई. 8,000 से ज्यादा कब्रिस्तान में से 6,299 की घेराबंदी कराई जा चुकी है. 226 मंदिरों में पूर्ण चारदीवारी लगाई गई. सौ से ज्यादा मंदिरों में काम किया जा रहा है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !