Breaking News

बिहार :: नीतीश राज में बदली है सूबे की तस्वीर – वशिष्ठ

दरभंगा : बिहार प्रदेश जनता दलयू के अध्यक्ष सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार में काफी विकास हुआ है और राज्य की तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि जरूरत इस बात की है कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना की चर्चा गांव-गांव में कराई जाय और आम लोगों तक यह बात पहुंचाई जाय। उन्होंने कहा कि जदयू के पास एक ऐसा नेता है, जिसकी दूर-दृष्टि और कार्य करने की क्षमता से पूरा बिहार गौरव महसूस कर रहा है। ऐसा नेतृत्व किसी दूसरे दल के पास नहीं है। 

जदयू प्रदेश अध्यक्ष आज दरभंगा के इंद्र भवन मैदान में पार्टी के प्रमंडलीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को राजग को जीताने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित रैली को आप लोग सफल बनाये। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने विकास के नाम पर लोकतंत्र को संवारने और सजाने का काम किया है। राज्य में बिजली की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने दाबा किया कि लोकसभा चुनाव में सभी सीटो पर विजय हासिल होगी। श्री सिंह ने तेजस्वी, जीतन राम मांझी और कुशवाहा का नाम लिये बगैर कहा कि महागबंधन में अबतक सीटों का बटवारा नहीं हो सका हैं। इन लोगों में आपसी सहमति नहीं है। दूसरी ओर राजग का गठबंधन हो चुका है। इस मौके पर आर.सी.पी सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में राजग उम्मीदवारों की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के किये गये कामों को जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत यह काम सरजमीं पर दिखाई देगा। कार्यकर्ताओं को पूरी ईमानदारी से जनता से सम्पर्क साधना होगा। सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि काफी संघर्ष के बाद गरीब दलितों को न्याय मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गरीबों का हक उनतक पहुंचा रहे हैं। जरूरत इस बात कि है कि कार्यकर्ता इन बातों को आम लोगों तक पहुंचाये।

इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी, मदन सहनी, राष्ट्रीय महासचिव संजय झा, विधायक अमरनाथ गामी, विधान पार्षद डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, सुनील सिंह, विधायक शशिभूषण हजारी, राम एकबाल सिंह, कपिलदेव कामत, समस्तीपुर जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद अश्वमेध देवी, मधुबनी जिलाध्यक्ष मो. कयूम, पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार चौधरी, गुलाम रसूल बलियाबी, डॉ. इजहार अहमद, अशोक चौधरी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दरभंगा जिलाध्यक्ष सुनील भारती ने की। कार्यक्रम के अंत में पुलवामा में शहीद हुए जवानों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *