Breaking News

एनआरसी बिहार में नहीं होगा लागू – मुख्यमंत्री

डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगा। एनपीआर भी बिना किसी बदलाव के यानी वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर लागू होगा। वे रविवार को हायाघाट प्रखंड के चंदनपट्टी स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विवि (मानू) में सभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 80 करोड़ की योजनाओं का रिमोट कंट्रोल से शिलान्यास किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी और शिक्षा को आगे बढ़ाने में मौलाना अबुल कलाम आजाद का बहुत बड़ा योगदान है। वे देश के विभाजन के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को प्रेरित किया कि वे देश छोड़कर न जाएं। आज भारत में मुसलमानों की जो इतनी संख्या है वह उन्हीं की देन है। इसलिए हमें बापू की तरह ही मौलाना को भी याद करने की जरूरत है। 

सीएम ने कहा कि बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजना के तहत सूबे के हर जिले में विद्यालय खुलेंगे। दरभंगा के केवटी प्रखंड के असराहा से इसकी शुरुआत हो चुकी है। असराहा में 56 करोड़ 99 लाख की लागत से इस योजना के तहत आवासीय विद्यालय का निर्माण होगा। बिरौल अनुमंडल के अफजला में सौ शैया वाले बालक छात्रावास के निर्माण की स्वीकृति दी गयी है। इसके अलावा मानू के सेटेलाइट कैंपस में सौ शैया वाले बालक और सौ शैया वाले बालिका छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। इसकी स्वीकृति दे दी गयी है। 

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …