दरभंगा। सूचना प्रावैधिकी विभाग बिहार सरकार, पटना के द्वारा वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिए E- Governance, Cyber Security, Cyber Crime एवं Big Data Analytics से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रातःकाल 09.30 बजे से लेकर 11.30 बजे तक सभी विभागों के प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों को E- Governance से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। 11.30 बजे से लेकर 01.30 बजे तक Cyber Security से संबंधित प्रशिक्षण प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ-साथ आईजी, डीआईजी, एसएसपी0, एसडीपीओ, डीएसपी आदि को दिया गया। 02.00 बजे से 04.00 बजे तक Cyber Crime से संबंधित, 04.00 बजे से 06.00 बजे तक Big Data Analytics से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में पुलिस महानिरीक्षक, दरभंगा प्रक्षेत्र उमाशंकर सुधांशु, डीआईजी, दरभंगा प्रमण्डल डाॅ0 सुकन पासवान, जिला पदाधिकारी डाॅ0 चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह, सभी एसडीपीओ, डीएसपी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी अहमद हुसैन अंसारी एवं अपर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार उपस्थित थे।
Check Also
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !