Breaking News

डीएम डॉ त्यागराजन के निर्देश पर वरीय पदाधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम के निर्देश पर वरीय पदाधिकारियों द्वारा आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी, केवटी एवं डीसीएलआर सदर शादुल हसन ने संयुक्त रूप से अंचलाधिकारी केवटी के साथ केवटी अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। पदाधिकारी द्वय ने चौकिया में चल रहे सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया एवं भोजन की गुणवत्ता की जांच की।


अंचल अधिकारी केवटी अजित कुमार झा ने बताया कि केवटी अंचल में 2 पंचायत पूर्णतः एवं 7 पंचायत अंशतः बाढ़ से प्रभावित हैं जिनमें अतराहा, जलवाड़ा, कोठिया, पिंडरूच, शेखपुर गामी, मटियानी,लदारी, ननौरा, लादवाड़ और ख़िरमा शामिल हैं। केवटी अंचल में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए पांच स्थानों पर सामुदायिक रसोई चलाया जा रहा है तथा एक नाव चलाया जा रहा है। अब तक 220 पॉलिथीन सीट का वितरण बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच किया गया है।

किरतपुर अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एवं सामुदायिक रसोई का निरीक्षण अपर अनुमंडल पदाधिकारी, बिरौल मो0 फैजान सरवर ने अंचलाधिकारी किरतपुर श्री पंकज कुमार सिंह के साथ किया। उन्होंने रसियारी उच्च विद्यालय एवं रसियारी बालक विद्यालय में चल रहे सामुदायिक रसोई की गुणवत्ता की जांच स्वयं भोजन कर किया।

अंचलाधिकारी किरतपुर ने बताया कि किरतपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों के आवागमन की सुविधा के लिए 30 नाव चलाए जा रहे हैं। अब तक 95 परिवारों को पॉलिथीन सीट उपलब्ध कराया गया है तथा समीप में ही अवस्थित पर अपर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार बाढ़ प्रभावित परिवारों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है तथा निःशुल्क दवा वितरण किया जा रहा है।

  • वरीय पदाधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा
  • एएडीएम ने स्वयं खाना खाकर की रसोई की जाँच
  • वरीय पदाधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पर नजर बनाए रखें- डीएम

अंचलाधिकारी घनश्यामपुर श्री दीनानाथ कुमार ने बताया कि घनश्यामपुर में पानी घट गया है तथा बाढ़ प्रभावित लोग अपने अपने घरों को जा रहे हैं। वर्तमान में एक स्थल पर अभी भी सामुदायिक रसोई चल रहा है, जिसमें 360 व्यक्तियों को भोजन कराया जा रहा है। आवागमन की सुविधा के लिए 18 नाव का परिचालन करवाया जा रहा है तथा 85 परिवारों को पॉलिथीन सीट उपलब्ध कराया गया है।

अंचलाधिकारी कुशेश्वरस्थान पूर्वी ने बताया कि कुशेश्वरस्थान पूर्वी के 6 पंचायत पूर्णता एवं 4 पंचायत स्तर बाढ़ से प्रभावित हैं। चौकिया में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए सामुदायिक रसोई चलाया जा रहा है जिसमें 319 लोगों को भोजन करवाया जा रहा है। लोगों के आवागमन की सुविधा के लिए 44 नावों का परिचालन करवाया जा रहा है। अब तक 20 परिवारों को पॉलिथीन सीट उपलब्ध कराया गया है। एनडीआरएफ की टीम आज शनिचरा स्थान में भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया है।

आपदा प्रबंधन शाखा, दरभंगा द्वारा बताया कि दरभंगा जिला के केवटी, हायाघाट, गौड़ाबौराम, घनश्यामपुर, किरतपुर और कुशेश्वरस्थान पूर्वी के 32 पंचायत बाढ़ प्रभावित हैं, जिनमें 08 पंचायत पूर्णतः एवं 24 पंचायत अंशतः प्रभावित हैं,जिनमें प्रभावित गांवों की संख्या 127 है, तथा प्रभावित जनसंख्या 41469 है। अभी तक केवल कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल में 9 कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 07 स्थलों में सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है, जहाँ 1958 बाढ़ प्रभावित लोगों को सुबह शाम भोजन करवाया जा रहा है। मेडिकल टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित गांव में प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के आवागमन के लिए निःशुल्क 150 नाव का परिचालन करवाया जा रहा है, जिनमें 119 निजी और 31 सरकारी नाव शामिल हैं। अब तक 589 परिवारों को पॉलीथिन शीट्स उपलब्ध कराया गया है। जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम ने सभी संबंधित प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *