Breaking News

केवटी में 3 मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मिला अनुग्रह अनुदान राशि, पानी में डूबने व बाढ़ के कारण हुई थी मृत्यु

दरभंगा : जिले के केवटी अंचल के तीन मृतक जिनकी मृत्यु पानी में डूबने या बाढ़ के कारण हुई थी। रविवार को केवटी अंचल कार्यालय में केवटी के विधायक मो0 फराज फातमी द्वारा अनुग्रह अनुदान के रूप में मृतक के परिजनों को 04- 04 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए।

जिनमें मृतक 1. स्वo आदित्य कुमार राम, माता- बबीता देवी, पति- विनोद राम ग्राम-पाराड़ीह, पोo-दरिमा, दरभंगा, 2- मृतक विकाश पासवान, माता – रीना देवी, पति- कमलेश पासवान, ग्राम- पचमा, पोo- कोठिया, दरभंगा (बाढ़ के पानी में डूबने से) एवं 3- मृतक भारती कुमारी, पिता- बिंदे यादव, पेo- हुकुमदेव यादव , ग्राम- बाढ़ दीघियार, पो o-समैला लालगंज , दरभंगा शामिल हैं।


मृतक अनुग्रह अनुदान का चेक प्रदान करने के अवसर पर केवटी अंचल के वरीय प्रभारी पदाधिकारी-सह- जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार एवं अंचलाधिकारी केवटी अजीत कुमार झा उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *