दरभंगा : राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्य सचिव, बिहार श्री दीपक कुमार द्वारा सभी जिलों में रैपिड एंटीजन के माध्यम से कोरोना टेस्ट कराने का आदेश दिया गया था।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इसके आलोक में दरभंगा शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 13 जांच स्थल का चयन कर जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा लक्षण युक्त लोगों की जांच करने निर्देश दिया गया।

जिसके अंतर्गत मुकुन्दी चौधरी स्कूल, बेला हाई स्कूल, एम एल एस एम कॉलेज, हराही, सदर स्वास्थ्य केन्द्र, आदर्श मध्य विद्यालय शुभंकरपुर, राजेन्द्र भवन, लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी लालबाग, होली क्रॉस स्कूल दोनार, मदरसा हमीदिया क़िलाघाट, मदरसा सल्फ़िया करमगंज, मुस्लिम स्कूल बेंता, कमला लाइब्रेरी लहेरियासराय एवं आदर्श विद्यालय लहेरिया सराय, कुल 13 स्थलों पर मेडिकल टीम द्वारा रैपिड एंटीजन टेस्ट संपन्न कराया गया।
- शहरी क्षेत्र के 13 विशेष शिविर में हुई कोरोना की जांच
- लक्षणयुक्त 70 लोगों का हुआ रैपिड एंटीजन टेस्ट
- 12 मिले पॉजिटिव, भेजा गया आइसोलेशन में
जांच कार्य को सुगमता पूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी निर्धारित स्थलों पर जिले के वरीय उप समाहर्ताओं को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। सभी निर्धारित स्थलों पर पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक दरभंगा शहर के लगभग 200 व्यक्तियों का निबंधन किया गया तथा लक्षण युक्त 70 व्यक्तियों की रैपिड एंटीजन जांच की गई।
डीपीएम स्वास्थ्य विशाल कुमार ने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्ट में बहादुरपुर से 6 एवं शहरी क्षेत्र से 6, कुल 12 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें आइसोलेशन में रखने हेतु डीएमसीएच भेजा गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !

