दरभंगा : नेपाल की तराई क्षेत्र एवं दरभंगा जिले में हुई अतिवृष्टि के कारण जिले में आई बाढ़ से दरभंगा जिले में हुई फसल क्षति का आकलन संबंधित प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक द्वारा किया जा चुका है। फसल क्षति आकलन में किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, एटीएम एवं बीटीएम ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
समेकित फसल क्षति आकलन का समेकित प्रतिवेदन जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा कृषि विभाग, बिहार पटना को भेजा गया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जिला कृषि पदाधिकारी,दरभंगा ने जिले के किसानों से अनुरोध किया है कि वे किसी से दिग्भ्रमित होकर उनके चक्कर में ना पड़ें, कृषि विभाग द्वारा सीधे ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया जाएगा, जिसकी सूचना अखबारों के माध्यम से दी जाएगी। इसके साथ ही सभी कृषि समन्वयक,एटीएम, बीटीएम एवं किसान सलाहकार द्वारा भी किसानों को इसकी सूचना दी जाएगी। योग्य किसान जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है वे डीबीटी कृषि पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करावें।
- प्रखंडवार फसल क्षति का किया गया आकलन
- डीएम ने भेजी कृषि विभाग को फसल क्षति की रिपोर्ट
- प्रभावित किसान ऑनलाइन करें आवेदन

प्रखंडवार फसल क्षति का आकलन निम्न प्रकार किया गया है
अलीनगर में 2643 हेक्टेयर, बहादुरपुर में 4440 हेक्टेयर, बहेरी में 7067 हेक्टेयर, बेनीपुर में 7001 हेक्टेयर, बिरौल में 7955 हेक्टेयर, दरभंगा में 6455 हेक्टेयर, गौड़ाबौराम में 2864 हेक्टेयर, घनश्यामपुर में 1637 हेक्टेयर, हनुमाननगर में 2370 हेक्टेयर, हायाघाट में 2059 हेक्टेयर, जाले में 3850 हेक्टेयर, केवटी में 5889 हेक्टेयर, किरतपुर में 1663 हेक्टेयर, कुशेश्वरस्थान में 2836 हेक्टेयर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 2124 हेक्टेयर, मनीगाछी में 2418 हेक्टेयर एवं सिंहवाड़ा में 6058 हेक्टेयर में फसल क्षति का आकलन किया गया है। जिनमें धान की फसल की क्षति 67961 हेक्टेयर में, मक्का की फसल क्षति 304 हेक्टेयर में, फल एवं सब्जी की फसल की क्षति 315 हेक्टेयर में एवं अन्य फसल की क्षति 749 हेक्टेयर में शामिल है।
उप निदेशक जन संपर्क,
दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !