तारीख पर तारीख बढ़ाने के बाद जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 3 सितंबर को एनडीए का हिस्सा हो जाएगा। इस आशय की घोषणा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने की है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
दानिश रिजवान ने कहा है सीट हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं है हम विकास के साथ खड़े हैं और हमारी पार्टी 3 सितंबर को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा हो जाएगा।
बताते चलें कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने के बाद जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया था और कुछ महीनों के बाद जीतन राम मांझी को कुर्सी से हटा कर खुद कुर्सी संभाली थी। उसके बाद जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी बना ली थी और लगातार नीतीश कुमार पर हमले करते रहे।

नीतीश के शराबबंदी कानून को भी कई सभाओं में जीतन राम मांझी ने काला कानून करार दिया था। अब इतने सालों के बाद जीतन राम मांझी में नीतीश कुमार का विकास कैसे दिखने लगा यह अहम सवाल है।
उल्लेखनीय है महागठबंधन में जीतन राम मांझी स्टैंडिंग कमिटी की मांग कर रहे थे लेकिन में राष्ट्रीय जनता दल ने मांझी को कोई तवज्जो नहीं दी उसके बाद जीतन राम मांझी ने महागठबंधन छोड़ दी थी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !