डेस्क : आम आदमी पार्टी का बहादुरपुर विधानसभा का क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन आज किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के नीरज रंजन ने बताया कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पतोर ओपी अंतर्गत पनसीहा चौक के पास आप के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह कार्यकाल का उद्घाटन करेंगे।

वहीं आम आदमी पार्टी के दरभंगा जिलाध्यक्ष शब्बे नवाज ने बताया कि आज उद्घाटन के साथ साथ दरभंगा के बहादुरपुर 85 विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के चुनावी प्रत्याशी के नाम की भी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह करेंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !