Breaking News

दरभंगा के बैंकों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग की सरेआम उड़ी धज्जियां, पैसे निकालने को लेकर महिलाओं की उमड़ी भीड़

दरभंगा : कोरोना वायरस के चलते जहाँ जिले में लॉकडाउन है । किसी भी परिस्थिती में कोई घर से नहीं निकले इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है, परन्तु जन-धन-योजना के तहत केन्द्र सरकार द्वारा गरीबों के खातों में पाँच सौ रूपए की राशि भेजने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली बैंकों के बाहर भीड़ लगना शुरू हो गई है।

ताज़ा तस्वीरें दरभंगा के लहेरियासराय स्थित गर्ल्स स्कूल के सामने यूको बैंक की बहादुरपुर शाखा की है जहां सरेआम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है। संपूर्ण लॉक डाउन के बीच इतनी बड़ी तादाद में लोग घरों से बाहर निकल कर बैंक पहुंच रहे हैं जिसके लिए बैंक के बाहर जिला प्रशासन या बैंक प्रबंधक द्वारा कोई व्यवस्था नहीं दिख रही है।

बड़ी संख्या में सभी बैंकों में अपनी-अपनी पास बुक लेकर महिलाएं सुबह से ही पहुँच रही हैं, जो कि बिना सोशल डिस्टेंस के लंबी-लंबी कतारें लगा लेंती हैं।

फिलहाल दरभंगा की हालत कोरोना से ग्रसित नहीं है। तभी प्रशासन लगातार लोगों को दूरी बनाकर और अपने घरों में रहने के लिए बोल रहे हैं।

ताज्जुब की बात तो यह है कि जिला मुख्यालय से सटे इन बैंकों के पास कोई भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं हैं। जबकि जिला प्रशासन को भी ख़बर है कि बैंकों से पैसा निकालने के लिए भीड़ उमड़ेगी ही लेकिन पूर्व से कोई तैयारी नहीं दिख रही है।

समाचार लिखे जाने तक न तो पुलिस प्रशासन और न ही बैंकों द्वारा उमड़ी भीड़ को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखकर लाईन लगवाने को लेकर कोई भी व्यवस्था बैंक के बाहर नहीं दिख रही है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …