Breaking News

PDS डीलरों को एसएफसी गोदाम से 50 kg की जगह 46-47 kg ही मिलता अनाज

 

डेस्क। दरभंगा जिले में जन वितरण प्रणाली की करीब 1914 दुकानें हैं। जबकि 877706 कार्डधारी है, जिसमें अंत्योदय कार्डधारी 88897 और पीएचएच कार्ड धारी 788809 हैं।

जनवितरण प्रणाली दुकानदार संघ के जिलाध्यक्ष विनोदानंद झा ने कहा कि डीलरों की समस्या के प्रति कोई गंभीर नहीं है। एक किलो अनाज पर 90 पैसा कमीशन मिलता है। इसी में गोदाम का किराया, बैंक ड्राफ्ट बनाने में कमीशन, सहित अन्य कई खर्च है। इसके बावजूद दुकानदारों को 50 किलो वजन के बदले 46-47 किलो ही अनाज एसएफसी गोदाम में दिया जाता है। जिससे जन वितरण प्रणाली के दुकानदार परेशान हैं। इस मामले को लेकर जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों में रोष व्याप्त है। एसएफसी गोदाम से अनाज कम मिलने के कारण डीलरों एवं उपभोक्ताओं के बीच कभी कम तौल को लेकर विवाद भी होता है। बावजूद दुकानदारों द्वारा उपभोक्ताओं को सही तौल कर अनाज उपलब्ध कराया जाना मजबूरी है।

Advertisement

 

लिखित शिकायत नहीं मिली फिर भी जांच होगी: डीएसओ

इस संबंध में डीएसओ राकेश रंजन ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं मिली है। लेकिन कुछ डीलरों द्वारा पता चला है कि अनाज उठाव करने पर कम मिल रहा है। डीलरों से कहा गया है कि अनाज पैकेट जो कि डीलर लाते हैं। उनका वजन का वीडियो फुटेज बना कर भेजें। जिसके बाद इस पर कार्रवाई की जाएगी।

 

सोर्स भास्कर

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …