पी.डी.एस. डीलर को खाद्यान्न वितरण में पूरी पारदर्शिता बरतने का निदेश।
जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम वितरण कार्य का करेगी निगरानी.
गड़बड़ी करने वाले डीलर पर तत्क्षण दर्ज होगी प्राथमिकी।
दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कहा है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अन्तर्गत जिला के पूर्वीकता प्राप्त गृहस्थी एवं अन्त्योदय परिवारों को माह अप्रैल के नियमित मूल्य सहित खाद्यान्न वितरण के साथ परिवार के प्रत्येक लाभुक सदस्य को 05 किलोग्राम अतिरिक्त चावल एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रति परिवार को 01 किलो दाल मुफ्त में दिया जायेगा।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
माह अप्रैल का नियमित खाद्यान्न एवं अतिरिक्त मुफ्त खाद्यान्न के वितरण में पी.डी.एस. डीलर को पूरी पारदर्शिता बरतने का निदेश दिया गया है। खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं बाल परियोजना पदाधिकारी को पूरे प्रखंड को अलग-अलग जोन में विभक्त कर उन्हें उस क्षेत्र में खाद्यान्न का समुचित वितरण सुनिश्चित कराने का दायित्व दिया गया है ।

वहीं पीडीएस डीलरों पर निगरानी रखने हेतु प्रत्येक प्रखंड में 05-06 जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भेजा जा रहा है, जो खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को पूरी पारदर्शिता से सम्पन्न करायेंगे। अगर किसी डीलर के द्वारा खाद्यान्न वितरण में कोई भी गड़बड़ी की जायेगी तो उनके विरूद्ध तत्क्षण थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
जिलाधिकारी द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं आज कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों के साथ एक बैठक करके उन्हें खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का समुचित अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करने का निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि वैश्विक कोरोना संकट के लम्बे- खिंच जाने के चलते सामान्य लोगों के रोजगार/धंधे प्रभावित हुए हैं । इसलिए केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संकट ग्रस्त लोगों को जरूरी सहायता पहुँचाने हेतु खाद्यान्न एवं नगद राशि उपलब्ध कराया गया है जिसका सही सही वितरण जरूरी है। ताकि जरूरतमंद लोंगो को तुरंत राहत मिल सके.
उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि लाभार्थियों के बीच खाद्यान्न वितरण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर ससमय पूरी कराई जाये. जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी पणन पदाधिकारी को पूरी ताकीद के साथ पीडीएस दुकानों के माध्यम से सभी पात्र लाभुकों को राशन उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया है.
इस बैठक में डीडीसी डॉ कारी महतो, डीएसओ अजय गुप्ता, सदर एसडीओ राकेश गुप्ता, आपदा प्रभारी पुष्पेश कुमार, एडीएम, सहायक समाहर्ता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !