राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को धर्म गुरुओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान योगी ने कहा है कि अपना देश कोरोना वायरस संकट के सेकेंड फेज़ में है। इसे थर्ड फेज में जाने से रोक दिया तो हम लोग व्यापक जनहानि से बच सकते हैं। भारत अभी तक कोरोना को नियंत्रित करने में सफल रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग आगे भी बनाए रखने में धर्मगुरुओं की अहम भूमिका होगी।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
सीएम योगी ने लखनऊ स्थित आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रदेश भर के 377 धर्मगुरुओं से कई मुद्दों पर चर्चा की। योगी ने धर्म गुरुओं ने कहा कि कोरोना से बचाव और लॉकडाउन के पालन कराएं। इसके साथ लॉकडाउन के बाद की स्थिति खासकर भीड़ एकत्रित न होने दी जाए। योगी ने अपील की है कि इसमें सबलोग सहयोग करें।

इस पहले सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ ने सांसद और मंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। योगी ने कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने व लॉकडाउन से जुड़े अब तक हुए कामों के बारे में बताया। उन्होंने पूछा अगर लाकडाउन खोलने के लिए आपके पास कोई सुझाव है,तो आप लोग दीजिए। 15 अप्रैल के बाद भीड़ सड़कों पर न आने पाए। आप लोग अपने स्तर पर प्रयास करें इस किसी स्थिति में भी अफरातफरी का माहौल न हो। इसे चरणबद्ध तरीके से खोलने की तैयारी है। यकायक खोलकर कहीं जमावड़ा न हो, तो सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !