Breaking News

प्रधानमंत्री के चुनावी सभा को लेकर डीएम एसएसपी ने पार्किंग व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, रूट चार्ट भी निर्धारित

दरभंगा : दरभंगा नगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित चुनावी कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्धारित कार्यक्रम स्थल राज मैदान में भ्रमण कर वहाँ किये जा रहे सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने वाले रास्तों पर वाहनों की रूट लाईनिंग व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी द्वारा सदर अनुमण्डल पदाधिकारी/सदर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को नगर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निदेश दिए। इस अवसर पर जिले के वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।


सदर अनुमण्डल पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा बताया गया है कि 25 अप्रैल को दरभंगा नगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनावी कार्यक्रम के अवसर पर नगर में आने वाले वाहनों की संख्या में वृद्धि की संभावना है। वाहनों की बढ़ी हुई संख्या के मद्देनजर नगर में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने हेतु रूट चार्ट निर्धारित किया गया है एवं पार्किंग स्थल भी नियत कर दिया गया है। एस.डी.ओ. दरभंगा सदर ने बताया कि समस्तीपुर की तरफ से आने वाली बड़ी वाहन एवं छोटी वाहन शोभन मोड़ होते हुए शिवधारा तक जाएगी। शिवधारा तीनमुहानी पर सभा में भाग लेने वाले लोगों को उतार कर बड़ी वाहन दिल्ली बस स्टैण्ड के निकास द्वार से प्रवेश कर पार्किंग में जाएगी।


चार पहिया, तीन पहिया सभी वाहन शिवधारा से प्रवेश कर कदिराबाद पुरानी बस स्टैण्ड एवं पोलिटेकनिक कॉलेज मैदान में पार्किंग करेंगी। बहेड़ी-हायाघाट-पंडासराय की तरफ से आने वाली बड़ी वाहनों का पार्किंग लहेरियासराय बस स्टैण्ड में होगा। बेनीपुर की तरफ से आने वाली बड़ी बसों का पार्किंग बी.एम.पी. – 13 के पास बने पार्किंग स्थल में होगा। वहीं बेनीपुर के तरफ से आने वाली छोटी वाहनों का पार्किंग सी.एम. लॉ कॉलेज परिसर में पार्किंग स्थल में होगा। अति विशिष्ट एवं प्रशासनिक वाहनों की पार्किंग विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रवेश कर अग्निशमन कार्यालय के सामने बने पार्किंग स्थल में होगा। विशिष्ट व्यक्ति जिनको पास निर्गत है पर वाहन का पास निर्गत नहीं है, उनके वाहन प्रधान डाक घर के सामने नगर निगम की परती जमीन पर यथा +2 राज उच्च विद्यालय के मैदान परिसर में होगा। एन.एच. 57 से आने वाली वाहन शिवधारा के पास लोगों को उतार कर न्यू बस स्टैण्ड दिल्ली मोड़ पर पार्किंग करेंगे।
अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा बताया गया है कि 25 अप्रैल 2019 को 07ः00 बजे पूर्वाह्न से 12ः00 बजे दिन तक भी.भी.आई.पी. के रूट मार्ग पर मिलने वाली सड़के बंद रहेगी। आम लोगों के आवागमन हेतु मधुबनी एवं मुजफ्फरपुर से आने वाली छोटी वाहन दरभंगा शहर में शोभन से एकमी होकर प्रवेश करेगा। दिल्ली मोड़-शिवधारा-महेन्द्र शो-रूम के बगल वाली सड़क 07ः00 बजे पूर्वाह्न से 12ः00 बजे दिन तक बंद रहेगा। गौसाघाट से आने वाली सभी वाहन को कंगवा गुमटी तक की अनुमति होगी। छोटी वाहन की पार्किग दरभंगा रेलवे रैक प्वाइंट पर होगी। केवटी की तरफ से आने वाली वाहन बासुदेवपुर होते हुए एन.एच 57 पर जाएगी। आपातकालीन व्यवस्था, एम्बुलेंस की गाड़ियों पर यह प्रबिबंध लागू नही होगा।

एस.डी.ओ. ने बताया है कि 25 अप्रैल 2019 को यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने का पूर्वाभ्यास 24 अप्रैल 2019 को 09ः00 बजे पूर्वाह्न में किया जाएगा। पूर्वाभ्यास के समय उपरोक्त व्यवस्था लागू रहेंगी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरांत बाजार समिति अवस्थित बज्रगृह निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने हेतु निदेशित किया गया।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *