Breaking News

भाजपा राज में खुलकर चल रही जाति की राजनीति : अखिलेश

भाजपा राज में खुलकर चल रही जाति की राजनीति : अखिलेश

राज प्रताप सिंह

लखनऊ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि बहकाने, भटकाने की कला में भाजपा की दक्षता का जवाब नहीं। विपक्ष पर झूठे आरोप लगाने में उसे कोई संकोच नहीं होता है। जाति की राजनीति खुलकर भाजपा राज में चल रही है। वह विभिन्न समाजों के बीच खाई पैदा करने में लगी है।
अखिलेश ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा नेतृत्व समझता है कि जातीय वैमनस्य पैदा कर वह वोट बैंक में इजाफा कर लेगा। इसलिए विभिन्न राजकीय विभागों तथा अन्य संवैधानिक संस्थाओं तक की नियुक्तियों में जाति का वर्चस्व दिखाई देने लगा है।
मंत्रीगण संविधान के अंतर्गत रागद्वेष से परे रहकर अपने पद के कर्तव्य निर्वहन की शपथ लेते हैं, भाजपा सरकार इसकी परवाह नहीं करती है।

संविधान में उसकी आस्था नहीं है। समाजवादी जाति की संकीर्णता से दूर रहे हैं। आज लड़ाई 85 प्रतिशत बनाम 15 प्रतिशत की है। बंटवारे की राजनीति लोकतंत्र पर कब्जा करने की भाजपा रणनीति का ही हिस्सा है।
देश का किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक सभी भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के शिकार हैं। जनता में इससे जो आक्रोश है, उसका विस्फोट 2019 में होना तय है।

पढ़ें यह भी खबर

गोलियों की तर तर आहट से सहमा दरभंगा, गोलीबारी में ठेकेदार की मौत

घर के सामने दारू पीने से मना किया तो युवक को मारी गोली।

उत्तर प्रदेश महोत्सव 2019 का पोस्टर लांच।

बाल चौपाल द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को किया क्या पुरस्कृत

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *