डेस्क : जिस तरह आज के समय में मोबाईल चलाना आसान है उसी तरह पॉश मशीन को चलाना भी आसान है। पहली बार आपको देखने में यह काम मुश्किल लग रही है , लेकिन यह मुश्किल नहीं आसान है।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
पॉश मशीन के उपयोग करने से अनाज कालाबजारी पर रोक लगेगा और सही लाभुकों को उनका राशन मिलेगा। यह बातें एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने जिप सभागार में गुरुवार को अनुमंडल स्तर पर पॉश मशीन उन्मुखीकरण सह कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा।

एसडीएम ने कहा कि पूरे राज्य में 1 जनवरी 2020 से शत-प्रतिशत पॉश मशीन के माध्यम से ही राशन का वितरण जन वितरण प्रणाली की दुकान पर होगी। जिसके लिए सभी डीलरों को पॉश मशीन उपलब्ध कार्रवाई जा रही है। प्रथम चरण में जिले के सभी पुराने डीलरों को पॉश मशीन उपलब्ध करवा दिया गया है। नये डीलरों के लिए पॉश मशीन की डिमांड विभाग से की गयी है। आगामी 20 से 25 दिनों में नए डीलरों को भी पॉश मशीन उपलब्ध करा दिया जायेगा।

मौके पर जिप अध्यक्ष गीता देवी, जिप सदस्य फरहाना खातून, गौरी देवी, मीणा देवी, शीला देवी, रिंकी देवी, गंगा पासवान, प्रमुख आरती देवी, दिलीप मंडल आदि मौजूद थे। डीएसओ ने बताया कि जिले में पीडीएस की वर्तमान समय में 1979 दुकानें है और 145 के लिए वैकेंसी है। रिक्त दुकानों के लिए भी मेरिट लिस्ट तैयार किया जा चुका है। आपत्ति आने व उसके निराकरण के पश्चात् रिक्त दुकानों पर भी डीलर बहाली की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जायेगी। उन्होंने कहा कि जिले में 1587 पॉश मशीन मिला था जिसमें 1164 पॉश मशीन कार्यरत है। कुछ पॉश मशीन में मैपिंग त्रुटि के कारण उसका वितरण नहीं किया जा सका है। एसडीएम ने कहा कि जिस तरह आज अनुमंडल स्तर पर पॉश मशीन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है उसी तरह 23 नवंबर को प्रखंड मुख्यालय में और 28 नवंबर को पंचायत में ग्राम सभा के माध्यम से आमलोगों को पॉश मशीन के बारे में जानकारी दिया जायेगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !