Breaking News

प्राइवेट स्वास्थ्य सेवा कर्मचारी संघ ने समाचार पत्र विक्रेताओं को बांटें ‘मास्क’, कोरोना से जंग में बड़ा योगदान

दरभंगा : प्राइवेट स्वास्थ्य सेवा कर्मचारी संघ एवं कंपाउंडर एसोसिएशन दरभंगा इकाई द्वारा बीते कई दिनों से लॉक डॉउन में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विभिन्न मंदिरों हॉस्पिटल क्लिनिक सरकारी कार्यालयों इत्यादि जगहों पर लगातार सैनिटाइजेशन का काम जारी है साथ ही साथ एसोसिएशन द्वारा कोरोना योद्धाओं के बीच समय-समय पर नि:शुल्क मास्क का वितरण भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को कोरोना योद्धाओं में शामिल समाचार पत्र विक्रेताओं के बीच मास्क का वितरण किया गया।

कंपाउंडर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेश कुमार यादव सचिव नवोद कुमार सिंह द्वारा लहेरियासराय मंडल के समाचार पत्र विक्रेताओं के बीच नि:शुल्क मास्क वितरण किया गया ।

कोरोना महामारी के नियंत्रण में मास्क की अनिवार्यता एवं स्वच्छता हेतु जागरूक भी किया गया।

समाचार पत्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष एके वर्मा कंपाउंडर एसोसिएशन को तहे दिल से धन्यवाद दिए और वर्तमान समय में कंपाउंडर एसोसिएशन के द्वारा कोरोना महामारी के बीच एवं लॉक डॉउन में किए गए जनहित कार्यों पर कंपाउंडर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव को आपदा की घड़ी में इसी तरह देश हित में काम करने हेतु आभार प्रकट किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …