डेस्क : मिथिलांचल के युवा पत्रकार निशांत झा को पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “द हीरोज अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू के करकमलों द्वारा दिया गया।

राजनीतिक एवं सामाजिक पत्रकारिता में उत्कृष्टता के कई झंडे गाड़कर अपनी विशेष पहचान बना चुके निशांत झा दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड के सहोड़ा गांव के सुशील झा के पुत्र हैं। मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे और पले बढ़े निशांत झा इतनी कम उम्र में इतना बड़ा पुरस्कार प्राप्त करने वाले मिथिलांचल के प्रथम पत्रकार हैं। अपनी इंजियानरिंग की पढ़ाई पूरी करने के साथ ही सामाजिक कार्यो और गरीब गुरबों की आवाज उठाने का जज्बा दिल मे रखने वाले निशांत झा ने अपने जीवन को पत्रकारिता जैसे कठिन क्षेत्र में झोंक कर अपनी कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। इनकी निडर और धारदार लेखनी से विधायक, सांसद, मंत्री, अधिकारी सबकी पोल खुलती रहती है। राजनीतिक पत्रकारिता में विशेष कर इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। निशांत झा के इस सम्मान से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
श्री झा को रीजनल पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने दिल्ली स्थित कंस्टीच्यूसन क्लब के डिप्टी स्पीकर हॉल में गैरसरकारी संगठन उन्नत भारत सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में “द हीरोज़ अवार्ड” से सम्मानित किया।

इस सम्मान समारोह में निशान्त झा के अलावे शिक्षा, साहित्य, मीडिया , राजनीति व सामाजिक सरोकारों से जुड़ी नामचीन हस्तियों को सम्मानित किया गया।

प्रबुद्ध वक्ताओं ने कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने संबंधित जुड़े मसलों पर अपने सुझाव दिए।
कार्यक्रम में कई नेताओं की उपस्थिति रही जिनमें भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश , बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ,बीजेपी दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय , सुलभ इंटरनेशनल की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आभा कुमार ,संस्था के अध्यक्ष अभिषेक मिश्र समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !