Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / दरभंगा :: जन वितरण प्रणाली दुकानों की नई अनुज्ञप्ति हेतु औपबंधिक मेधा सूची जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट….

दरभंगा :: जन वितरण प्रणाली दुकानों की नई अनुज्ञप्ति हेतु औपबंधिक मेधा सूची जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट….

दरभंगा। जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान की नई अनुज्ञप्ति निर्गत किए जाने के संबंध में प्रकाशित विज्ञापन संख्या–585/आपूर्ति, दिनांक 24.06.2025 के आलोक में तैयार की गई औपबंधिक मेधा सूची संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय के सूचना पटल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी दरभंगा के कार्यालय के सूचना पटल एवं दरभंगा जिला की आधिकारिक वेबसाइट darbhanga.nic.in पर जारी कर दी गई है।

 

 

यहां देखें पूरी लिस्ट शहरी वार्ड एवं प्रखंड वार ….

https://darbhanga.nic.in/notice_category/notices/

 

औपबंधिक मेधा सूची के विरुद्ध अभ्यर्थियों से दावा/आपत्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक आवेदक दिनांक 09.02.2026 से 23.02.2026 के अपराह्न 05:00 बजे तक जिला आपूर्ति पदाधिकारी दरभंगा के कार्यालय में अपना दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा/आपत्ति के साथ अपने कथन के समर्थन में आवश्यक साक्ष्य संलग्न करना अनिवार्य होगा।

 

 

 

Advertisement

 

निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात किसी भी प्रकार का दावा अथवा आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निष्पादन के उपरांत अंतिम मेधा सूची प्रकाशित की जाएगी, जिसके आधार पर जन वितरण प्रणाली दुकानों की नई अनुज्ञप्ति निर्गत करने की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 

 

Check Also

ईद और रमजान पर अरसी ब्रदर्स रेडिमेड में आधुनिक कलेक्शन पर 20–25% तक की छूट

दरभंगा। ईद और रमज़ान के पावन अवसर पर दरभंगा शहर के मौलागंज मस्जिद के पास …

Holi :: दरभंगा डीएम-एसएसपी ने शहर के संवेदनशील स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण

दरभंगा। होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग …

दरभंगा को मिला ‘दिल्ली का चांदनी चौक’ जैसा शॉपिंग हब — जीएम रोड स्थित ‘चांदनी चौक’ मॉल का हुआ भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा के लिए रविवार …