Breaking News

खेल :: अंतर विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्वांचल और एलएनएमयू ने किया क्वालिफाई

दरभंगा : पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2018-19 लीग स्टेज के आखिरी मैच रविवार को डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीच मैच हुआ। जिसमें ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय विजयी हुई। कामेश्वर स्ािंंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में कोलकाता विश्वविद्यालय एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के बीच मैच हुआ। जिसमें हेमचंद यादव विश्वविद्यालय विजयी हुई। लीग मैच में अर्जित अंक के आधार पर प्रथम वीवीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय, दूसरे स्थान पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एवं तृतीय स्थान पर हेमचंद विश्वविद्यालय, दुर्ग रही। इस अंकों के आधार पर दो ऊपर की टीम वीबीएस पूर्वांचल एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई की।

पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व प्रतिकुलपति एवं वर्तमान में अल करीम विश्वविद्यालय कटिहार के कुलपति प्रो. सैयद मुमताजुद्दीन उपस्थित थे। वहीं पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता प्रभारी कुलपति प्रो. अनिल कुमार झा ने की। मंच संचालन खेल पदाधिकारी अजय नाथ झा किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुलानुशासक प्रो. अजीत कुमार चौधरी ने की। इस मौके पर डॉ. विनोद कुमार चौधरी, प्रधानाचार्य डॉ. विद्यानाथ झा, प्रधानाचार्य डॉ. रहमतुल्लाह, प्रो. चंद्रभानु सिंह भी मौजूद थे।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *