दरभंगा : बीती रात दरभंगा में कोतवाली थाने से महज़ कुछ मीटर की दूरी पर देर रात एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दिए जाने के विरोध में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुस्साए लोगों ने दरभंगा-लहेरियासराय मार्ग को जाम कर दिया।

आक्रोशित लोग सड़क पर अगजनी कर पुलिस और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीड़ित परिवार के साथ सैंकड़ों महिला और पुरुष सड़कों पर बैठ गए। सभी कोतवाली थाना प्रभारी को हटाने, अपराधी को जल्द गिराफ्तार करने के साथ पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे देने की मांग कर रहे है। इधर घटना की सूचना पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

विदित हो कि कोतवाली थाना अंतगर्त मिश्रटोला के नागमंदिर पास बीती रात सुनील कुमार राय की अज्ञात अपराधियो द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार आठ से दस की संख्या में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। जानकारी के अनुसार सभी अपराधी बाइक पर सवार थे।
इधर घटना के चश्मदीद और मृतक के परिजन ने कुछ अपराधियों की पहचान भी की है जिसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को गिराफ्तार कर लिया और अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !