Breaking News

बिहार :: राफेल मामले में मोदी सरकार के भ्रष्टाचार का फर्दाफाश – फातमी

दरभंगा (विजय सिन्हा) : राष्ट्रीय जनता दल के 8 मार्च को प्रस्तावित धरना की तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव की अध्यक्षता में खाजासराय स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने कहा कि राफेल विमान खरीद घोटाले में दिनों-दिन मोदी सरकार के भ्रष्टाचार का फर्दाफाश हो रहा है। जो अपने आप को बेदाग साबित कर रहे थे। वे इस मामले में दागदार साबित हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आरक्षण आबादी के अनुपात में होना चाहिए। बैठक में 10 मार्च को प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक और 13 मार्च को पंचायत कार्यकारिणी की बैठक के अलावा 14 से 17 मार्च तक जनसम्पर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में विधायक डॉ फराज फातमी, हरेकृष्ण यादव, हरिनंदन यादव, महानगर अध्यक्ष वरूण महतो, गोपाल मंडल, गुलाम हुसैन चीना, सुनिती रंजन दास, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, डॉ. मुकेश प्रसाद निराला, मुमताज आलम, रासीद जमाल, लक्ष्मेश्वर सिंह पप्पू, विनोद भगत, अफजाल अली खां, उमाशंकर राय, दिनेश राम, मौजे सदा, प्रकाश कुमार ज्योति, राजेन्द्र प्रसाद यादव, ठक्कन झा, गंगा राम गोप, मनोज भारती, विष्णुचंद्र पप्पू, अमरेश यादव, धर्मवीर कुमार आदि मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *