दरभंगा : पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी के बेटे व केवटी विधायक डॉ फराज फातमी के जदयू में शामिल होने पर पटना से दरभंगा पहुंचने पर युवा जदयू के बिहार प्रदेश संगठन सचिव व मुजफ्फरपुर नगर के प्रभारी राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और सहृदय बधाई भी दी।
- 28 अप्रैल 2026 राशिफल
- मिथिला में कम आय :: कुटीर उद्योग और पर्यटन से ही खुलेगा विकास का रास्ता – शंकर झा
- मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा
- डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
- विशेष सत्र में कांग्रेस का बहिष्कार: हरियाणा विधानसभा में बढ़ा राजनीतिक टकराव
मौके पर श्री राणा ने कहा कि युवा विधायक डॉ फराज फातमी क्षेत्र का विकास करने में भरोसा रखते हैं और नीतीश कुमार बिहार के चौमुखी विकास को हमेशा प्राथमिकता देते हैं और यही कारण है कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनते ही बिहार वासियों ने विकास का स्वाद चखा।

नीतीश कुमार की तरह विकास की सोच रखने वाले युवा विधायक डॉ फराज फातमी अब सही जगह आये हैं जहां उन्हें हमेशा सम्मान मिलेगा क्योंकि विकास की सोच रखने वालों की पार्टी जदयू ही है। युवा विधायक डॉ फराज फातमी युवाओं के चहेते हैं और अब जदयू को और मजबूती मिलेगी और इनकी युवा सोच के साथ क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !