डेस्क : कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ शकील अहमद की पार्टी में वापसी हो गई है. कांग्रेस पार्टी ने उनका निलंबन वापस ले लिया है. निलंबन रद्द करने को लेकर बिहार प्रभारी के नाम पत्र जारी कर दिया गया है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
डाॅ. अहमद के निलंबन वापसी से कांग्रेसजनों में खुशी की लहर है. निलंबन वापसी के बाद डॉ. शकील ने बताया कि निलंबन वापसी का पत्र मिला है. पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो रहा हूं. निलंबन वापसी के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार प्रकट करते हैं. डॉ. अहमद ने बताया कि पार्टी से मिलने वाली जिम्मेवारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। कहा कि वे कांग्रेस पार्टी में थे ही। पार्टी के निलंबन के सिद्धांत का पालन कर रहे थे.

डॉ. शकील अहमद ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मधुबनी लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था. कांग्रेस पार्टी ने इसे पार्टी विरोधी मानते हुए उन पर निलंबन की कार्रवाई की थी.
आपको बता दें कि पिछले साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के कारण पार्टी ने डॉ. अहमद को छह साल के लिए निलंबित कर दिया था. इनके साथ ही बेनीपट्टी की कांग्रेस विधायक भावना झा पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई थी. हालांकि, 18 अगस्त को विधायक भावना झा को भी निलंबन मुक्त कर दिया गया.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !