
डेस्क : देश भर में आज भाई बहनों के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन आज मनाया गया. आज रक्षाबंधन के दिन बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की. रक्षाबंधन का यह त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते को दिखाता है. पौराणिक परंपरा के अनुसार राखी बांधकर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करते हैं तो वहीं भाई उनकी रक्षा का वादा करते हैं.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
यह पर्व हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. आज 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व भी बहुत धूमधाम से मनाया गया. देश के अलग-अलग हिस्सों में रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस काफी उत्साह के साथ मनाया गया. बहनों ने अपने भाई के घर जाकर या भाइयों ने अपनी बहनों के घर जाकर इस त्योहार को मनाया. बाजार में मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !