डेस्क : दरभंगा डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने पुन: कहा है कि जल-जीवन हरियाली अभियान के तहत सभी प्राकृतिक जल श्रोतों का पुनरूद्धार कराया जाना है। इसलिए सभी जल श्रोतों का सर्वेक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि कई जल श्रोतों पर अतिक्रमण होने की सूचना है। इसलिए जल श्रोतों का सर्वेक्षण एवं अगर उस पर अतिक्रमण है तो संबंधित अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध अतिक्रमण वाद साथ-साथ चलायी जाये।

उन्होंने कहा कि जिला के सभी तालाबों का एरियल सर्वेक्षण कराया गया है, इसका भौतिक सर्वेक्षण भी कराया जाना है। सभी तालाबों का सर्वेक्षण हेतु 18 कॉलम का एक फॉर्मेट जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी को इसी फॉर्मेट में सर्वेक्षण प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु निदेश दिया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
वहीं अंचलाधिकारी, जाले को सभी संबंधित 185 भू-धारियों को एल.पी.सी. अतिशीघ्र निर्गत करने का निदेश दिया गया है। भूमि मालिकों को भू-अर्जन की मुआवजे की राशि भुगतान प्राप्त करने हेतु एल.पी.सी. प्रस्तुत करना आवश्यक होता है। उन्होंने यह निदेश वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी संबंधित अंचलाधिकारियो को दिया है।

इस बैठक में अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चैधरी, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, प्रशिक्षु सहायक समाहर्त्ता विनोद दूहन, सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, सहायक आईटी मैनेजर पूजा चौधरी आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !