डेस्क : बिहार में दारोगा, सहायक जेल अधीक्षक व सार्जेंट के लगभग 24 हजार पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने 20 अगस्त को विज्ञापन जारी कर दिया है।

बहाली के लिए जारी विज्ञापन के अनुसार, बिहार पुलिस में दारोगा के 2064, सार्जेंट के 215 व सहायक जेल अधीक्षक के 167 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जेल अधीक्षक के लिए 42 सीट रिटायर्ड आर्मी के लिए रिजर्व रहेगा।
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
- लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया
- राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य
इन पदों पर बहाली के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 22 अगस्त से 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की नियुक्ति संयुक्त परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। विज्ञापन के अनुसार, लिखित परीक्षा में कम से कम 30 % अंक लाना अनिवार्य होगा।

इन पदों पर बहाली के आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 3 परीक्षाओं से गुजरना पड़ेगा। सबसे पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी। इसके आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए चयन होगा। इसे पास करनेवाले अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा पास करना होगा। फाइनल तौर पर अभ्यर्थियों की मेधासूची मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त मार्क्स के आधार पर जारी की जाएगी।
यहां से करें ऑनलाइन आवेदन
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !