डेस्क : बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 1879 पदों पर जल्द नियुक्ति होगी। कैबिनेट ने इन पदों के सृजन की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

सबसे अधिक समाज कल्याण विभाग के तहत जिला और अनुमंडल स्तर पर 1465 तकनीकी पदों के सृजन की स्वीीह्णति प्रदान की गई।
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
- लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया
- राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य
इनमें सेंटर मैनेजर 63, उच्च वर्गीय लिपिक 63, केस मैनेजर 101, सीनियर फिजियोथेरापिस्ट 101, ऑक्यूपेशनल थेरापिस्ट 101, फिजियोथेरापिस्ट 139, मोबिलिटी इंस्ट्रक्टर 101, ऑडियोलॉजिस्ट 139, टेक्निशियन (स्पीच एंड हियरिंग) 139, टेक्निस्शियन ऑप्थेमलोजिस्ट 139 और ड्राइवर के 38 पद हैं।

पंचायती राज विभाग में 303 पद सृजित किए जाएंगे।

इनमें पंचायत राज पदाधिकारी के 188, व्यख्याता के 58, जिला परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के 38 और जिला पंचायत राज प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य के 19 पद होंगे। बैठक के बाद कैबिनेट सचिवालय के प्रधान सचिव संजय कुमार ने यह जानकारी दी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !