Breaking News

सातवीं आर्थिक गणना का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

माल / लखनऊ (रामकिशोर रावत) : विकास खंड सरोजनी नगर सभागार में सातवीं आर्थिक गणना का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


डिस्टिक मैनेजर विभास श्रीवास्तव ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर ई-गवर्नेंस के द्वारा सातवीं आर्थिक गणना का कार्य किया जाना है जिसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में गांव-गांव में संचालित सीएससी सेंटर के वीएलई जो कि सुपरवाइजर के रूप में चयनित कर गणना करना है जिसके लिए कई एनुमुरेटर का चयन सुपरवाइजर द्वारा किया जा चुका है।

गणना के लिए तैयारी पूरी हो चुकी हैं, जल्द ही कार्य का प्रारम्भ होगा। साथ ही अन एस ओ विभाग से अनिल अंबस्ट एस एस ओ व फील्ड अधिकारी रोहित सिंह द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण में आये सभी एनुमुरेटर को विधिवत जानकारी दी सभी लोगो द्वारा अपने अपने सर्वे के समय आने वाली दिक्कतों को भी साझा किया। सभी को संतोष जनक उत्तर व समाधान किया गया। इस मौके पर अरुण गुप्ता, हिमांशु श्रीवास्तव, कुलदीप एवम् रिचा सहित लगभग 80 लोग उपस्थित रहे।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …